फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: यात्रा के लिए श्रीनगर रोडवेज अलर्ट, छुट्टियां पर रोक

Sun, 05 Apr 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर श्रीनगर रोडवेज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऋषिकेश स्थित एजीएम कार्यालय से यात्रा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के तहत यात्रा अवधि में किसी भी चालक और परिचालक को अवकाश नहीं दिया जाएगा। सभी की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं ताकि बस संचालन में कोई बाधा न आए। रोडवेज श्रीनगर के प्रभारी अशोक काला ने बताया कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। बसों की स्थिति, समय संचालन और अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें