फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चौरास स्टेडियम में खेल महाकुंभ कल से

Wed, 31 Dec 2025 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग की खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं 2 जनवरी से 4 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं 2 जनवरी से 4 जनवरी तक गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित स्टेडियम में होंगी। इन प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों का चयन सांसद खेल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। लिंगवाल ने बताया कि खेल महाकुंभ में विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग की 16 न्याय पंचायतों के विजेता प्रतिभागी करेंगे। दो जनवरी को अंडर-14 के बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। 3 जनवरी को अंडर-19 की सभी प्रतियोगिताएं होंगी। 4 जनवरी को अंतिम दिन अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजकों ने बताया कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर खेलों के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें