फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बेस अस्पताल के प्रभारी उपनिदेशक फार्मेसी अनिल कुमार उनियाल हुए सेवानिवृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल के प्रभारी उपनिदेशक फार्मेसी अनिल कुमार उनियाल अपनी दीर्घ, समर्पित एवं प्रेरणादायी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत उन्होंने लगभग 38 वर्ष तक सेवाएं प्रदान की। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। योगदान के लिए समस्त फार्मेसी संवर्ग ने उनका आभार जताया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ़ विनिता रावत, वित्त नियंत्रक प्रसाद शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ राकेश रावत, पूर्व एमएस डॉ़ अजय विक्रम सिंह, डाॅ़ सतीश कुमार, डॉ़ किंगसुग चौहान, डाॅ़ सतेंद्र यादव, आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें