फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: खेल सुविधाओं का होगा विस्तार, पौड़ी में आएंगे प्रशिक्षित कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला खेल कार्यालय ने अनुबंध पर खेल प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूर्व में चयनित प्रशिक्षकों की अन्य स्थानों पर तैनाती हो जाने के कारण पांच नए प्रशिक्षकों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

पौड़ी के कंडोलिया इंडोर स्टेडियम के लिए बैडमिंटन, कंडोलिया मैदान के लिए क्रिकेट, श्रीनगर के श्रीकोट गंगनाली स्टेडियम के लिए एथलेटिक्स, फुटबाल और क्रिकेट व कोटद्वार के स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए टेबल टेनिस प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षकों की नियुक्ति से जिले के खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन और पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि पौड़ी जनपद में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें उचित अवसर और सही मार्गदर्शन देने की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों का यह चयन स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी जयबीर रावत ने कहा कि यह पहल केवल खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिले में खेल संस्कृति को और मजबूत बनाने के लिए युवाओं के भविष्य को दिशा देने का भी एक सशक्त प्रयास है। फिलहाल पांच खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें