फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने लंबित मुकदमे निपटाने के दिए निर्देश

Sun, 29 Nov 2015 09:31 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक राजीव स्वरूप ने पुलिस अधिकारियों को अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई वारदात को शीघ्र सुलझाएं। उन्होंने दिसंबर और जनवरी महीने में गश्त और पिकेट व्यवस्था को और प्रभावी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक राजीव स्वरूप ने कहा कि दिसंबर और जनवरी महीने में कोहरा और ठंड होने से चोरी और नकबजनी की घटनाएं होने की अधिक संभावनाएं रहती हैं। ऐसे में सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में गश्त और पिकेट व्यवस्था को बेहतर बना लें।  

इस मौके अधिकारियों को बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों, तीन या इससे अधिक सवारी वाले दोपहिया वाहन चालकों, तेेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया गया। एसपी ने कहा कि इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। इससे पूर्व हुए सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को भी सुना। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार बचन सिंह राणा के अलावा सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें