फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह में करें किसानों की लंबित समस्याओं का समाधान: डाॅ. चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजना से जुड़े लंबित कार्याें को डेढ़ माह में निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। कहा, लापरवाही बरने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम कार्यालय में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने कृषि व राजस्व विभाग के अधिकारियों को योजना के सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग व भौतिक सत्यापन के लंबित प्रकरणों को डेढ़ माह के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के हितों से जुड़ी इस योजना के विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों को दिसंबर से पूर्व निस्तारित करने के निर्देश दिए।
स्पष्ट किया कि किसानों को योजना की 19 वीं किस्त का लाभ मिले, इसके लिए सभी लंबित प्रकरणों को मिशन मोड पर निस्तारित किया जाना जरूरी है। डाॅ. चौहान ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि तैनात कार्मिकों की दैनिक रूप से समीक्षा करते हुए आधार सीडिंग के मामलों को 15 दिन में निस्तारित किए जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. बीके यादव और जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें