सोला नाम संन्यासी डांडियों की मारू...
पौड़ी शरदोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में शिक्षण संस्थानों ने प्रस्तुत किए जागर गीत
पौड़ी। शरदोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में शिक्षण संस्थाओं के सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने देवी व पांडव जागर की दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सीनियर वर्ग की आठ टीमों में जागर विधा के लोकनृत्य प्रस्तुत किए। इनमें एमआईसी के छात्र-छात्राओं ने आंछरी जागर सोला नाम संन्यासी डांडियों की मारू...से सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। विद्या मंदिर क्यूंकालेश्वर ने जागर ऊंचा डांडा बाटा..., डीएवी इंटर कॉलेज ने नौ बैणी आंछरी..., एसजीआरआर ने कन नाचण लेगे..., तेरी पिंगली पीछौड़ी..., स्यूं पाकी बल जौ... आदि के सतरंगी नृत्य प्रस्तुत किए। बीआरएमएस ने राम जी का बाण ब्वादन भेद हमारो..., विद्या मंदिर तिमली ने जाग जाग पंचनाम द्व्यबता..., केवि ने कंडोलिया देवता जागर और हिल्स इंटरनेशनल ने कुमाउंनी समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन भातखंडे संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य व लोक गायक अनिल बिष्ट ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, पूर्व जिपंअ केसर सिंह नेगी, नागेंद्र नेगी आदि माैजूद रहे। संवाद