फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नई कंप्यूटर लैब व स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन

Sat, 22 Nov 2025 10:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई कंप्यूटर लैब व स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन
विज्ञापन

लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल में शनिवार को नई कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया गया। आधुनिक कंप्यूटर लैब आईसीआईसीआई फाउंडेशन की सहायता से तथा इंटरेक्टिव फ्लैट पैनलयुक्त स्मार्ट क्लासरूम रोटरी क्लब के सहयोग से स्थापित किए गए हैं। स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन रोटरी क्लब के सदस्य विनय खेतावत, विकास गोयल और किशोर बंग ने संयुक्त रूप से किया। वहीं कंप्यूटर लैब का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन एवं जीआरआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने किया। प्रधानाचार्य विजेंद्र सुंद्रियाल ने कहा कि चेयरमैन के मार्गदर्शन से स्कूल में तकनीकी उन्नयन संभव हुआ है और नई सुविधाओं से शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऑडियो-विजुअल माध्यम से छात्रों का शैक्षणिक स्तर और बेहतर होगा। सुंद्रियाल ने रोटरी क्लब, आईसीआईसीआई फाउंडेशन और चेयरमैन के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें