फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सोबन, शिखा, बचनदेई, अंजना, राखी व निर्मला वार्ड सदस्य निर्वाचित

Sat, 22 Nov 2025 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोबन, शिखा, बचनदेई, अंजना, राखी व निर्मला वार्ड सदस्य निर्वाचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कीर्तिनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना संपन्न हो गई है। गत बृहस्पतिवार को चार ग्राम पंचायतों के छह वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव हुए। खंड विकास अधिकारी सुमन लता ने बताया कि विकासखंड की ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों के 389 पद रिक्त थे। इन पदों पर दो दिनों तक चली नामांकन पत्रों की बिक्री के बाद 15 नवंबर को नामांकनपत्रों की जांच और 16 को नाम वापस लिए गए थे। इस प्रक्रिया के दौरान 306 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है। शेष 77 पदों पर किसी ने नामांकन नहीं करवाया। जबकि चार ग्राम पंचायतों के छह वार्डों में सदस्य के लिए बृहस्पतिवार को मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय जंदोली, कोटी ढुंडसिर, कपरोली व हिंसरियाखाल में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इनके लिए 22 नवंबर को मतगणना संपन्न हुई। जिसमें कपरोली के वार्ड पांच से सोबन लाल, कोटि ढुंडसिर के वार्ड 6 से शिखा नेगी, कोठार के वार्ड एक से निर्मला देवी व वार्ड दो से बचनदेई, उमरी के वार्ड सात से अंजना व वार्ड पांच से राखी निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें