गुलदार के हमले से गुस्साएं लोग पौड़ी- श्रीनगर हाईवे पर विभागीय अधिकारियों का घेराव करते- स्रोत
- गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की उठाई मांग, हाईवे जाम करने की दी चेतावनी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे डोभाल ढांडरी गांव में बुजुर्ग महिला पर गुलदार के हमले के बाद लोगाें में आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों ने शनिवार को पौड़ी- श्रीनगर हाईवे पर गडोली में प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएफओ का आक्रोशित लोगों ने घेराव किया। लोगों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग उठाई। ऐसा न किए जाने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी
गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज नागदेव के अंतर्गत बीते शुक्रवार को गुलदार के हमले के बाद से गांव में दहशत बनी हुई है। हमले से गुस्साएं लोगों ने गुलदार को अभी तक नरभक्षी घोषित नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने गडोली में प्रदर्शन करते हुए वन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि वन विभाग गुलदार का हमला होने के बाद ही कुछ दिनों के लिए सक्रिय होता है। विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन गुलदार के हमले हो रहे हैं। उन्होंने गांव में जल्द ही पर्याप्त मात्रा में पिंजरे व ट्रैप कैमरे लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गुलदार को नरभक्षी घोषित नहीं किया गया तो रविवार को हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विनोद दनोसी, भाष्कर बहुगुणा, नमन चंदोला, दीपक, गजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।