फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: खड़ दीया अनुष्ठान के लिए अब तक 80 पंजीकरण हुए

Sun, 11 Oct 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। कमलेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर होने वाले खड़ दीया अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना है। इस बार 23 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाएगी। संतान प्राप्ति की कामना के लिए होने वाले इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अब तक करीब 80 लोगों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन के अनुसार अनुष्ठान में शामिल होने के लिए मेरठ, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, कोलकाता और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा विदेश से भी दो दंपती अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। महंत 108 आशुतोष पुरी ने बताया कि अनुष्ठान को लेकर सेवादल व्यवस्थाएं बनाने में जुट गया है। अनुष्ठान में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु 9412324526 और 7895472034 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें