फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अब तक 58 प्रतिशत पशुओं का हुआ टीकाकरण

Sat, 01 Nov 2025 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के तहत पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर टीकाकरण कार्य कर रही हैं। अभियान के तहत अब तक एक लाख 60 हजार बड़े पशुओं के लक्ष्य के सापेक्ष 92 हजार 910 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 58.06 प्रतिशत है। वहीं भारत पशुधन ऐप पर 85 हजार 743 एंट्री दर्ज की जा चुकी हैं। इसी प्रकार छोटे पशुओं (बकरी आदि) के लिए एक लाख 25 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 70 हजार 871 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। इनकी भारत पशुधन ऐप एंट्री 55,352 की गई हैं। सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि जनपद में एफएमडी टीकाकरण अभियान को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें