फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राजमार्ग पर 33 नए लोकेशन पर बने स्लाइडिंग जोन बने

Thu, 25 Sep 2025 03:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

श्रीनगर में ऑल वेदर परियोजना को नए भूस्खलन जोनों के कारण गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। राजमार्ग के 33 स्थानों पर मलबा आने से सुरक्षात्मक कार्य और यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए भूस्खलन जोन ने बढ़ाई ऑल वेदर परियोजना के लिए मुसीबतें
विज्ञापन


श्रीनगर। इस बार की बरसात के बाद राजमार्ग पर कई जगहों पर नए भूस्खलन जोन बन गए हैं। ऋषिकेश से लेकर रुद्रप्रयाग एवं टिहरी से मलेथा तक 33 जगहोें पर नए स्लाइडिंग जोन बनने से पहाड़ी से कई बार मलबा राजमार्ग पर आ रहा है। राजमार्ग पर नए भूस्खलन जोन ऑल वेदर परियोजना के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं।

विभाग की मानें, तो नए भूस्खलन जोन बनने से सुरक्षात्मक कार्य लंबे समय तक चल सकते हैं। ताकि एनएच पर आवाजाही निर्बाध रूप से चलती रहे। वहीं फरासू हनुमान मंदिर के पास राजमार्ग पर हुए भूधंसाव का ट्रीटमेंट कार्य भी विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है। यहां पर हाईवे का निचला हिस्सा नदी के कटाव की जद में आकर धंस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनएच लोनिवि राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि 33 नई लोेकेशन पर स्लाइडिंग जोन बन गए हैं। देवप्रयाग बाजार, मूल्यागांव सहित कई जगहों पर ज्यादा दिक्कतें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी लोकेशन पर अधिकतम सुरक्षात्मक कार्य किए जाने की आवश्यकता है। जिसके लिए टीएचडीसी द्वारा डीपीआर बनाई जा रही है। बताया कि फरासू राजमार्ग पर भूधंसाव के ट्रीटमेंट के लिए टीएचडीसी ने डीपीआर बनाकर भारत सरकार भेज दी है। कहा कि विभाग द्वारा प्रत्येक जगहों पर यातायात को सुचारू रखने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें