फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: वैद्यगांव से सीता माता परिपथ यात्रा हुई शुरू

Sat, 01 Nov 2025 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कोट के फलस्वाड़ीसैंण सीता माता समाधि स्थल और देवप्रयाग श्री रघुनाथ मंदिर को विश्वपटल पर पहचान दिलाने के लिए सीता माता परिपथ समिति की ओर से परिपथ यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


यात्रा समिति के अध्यक्ष सुनील लिंगवाल और संयोजक अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल ने बताया कि रामायण काल से जुड़े फलस्वाड़ी गांव स्थित सीतामाता समाधि स्थल, देवप्रयाग श्री रघुनाथ मंदिर, देवल गांव स्थित लक्ष्मण मंदिर समूह, कोट महादेव और वाल्मीकि आश्रम कोटसाड़ा को विकसित करने व विश्वपटल पर पहचान दिलाने के लिए दो दिवसीय यात्रा की जा रही है।
शनिवार को ढोल दमाऊ, ध्वज और कलश के साथ यात्रा वैद्यगांव से शुरू हुई। यात्रा सल्डा गांव में सीता मंदिर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके यात्रा देवप्रयाग संगम तट पर पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के बाद रघुनाथ मंदिर में दर्शन किए। बताया कि रविवार को वैद्य गांव से यात्रा प्रस्थान कर कोटसाड़ा गांव वाल्मीकि मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद फलस्वाड़ी गांव में सीतामाता समाधि स्थल में शिला रूप में सीता माता के दर्शन कर यात्रा समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें