फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सीता माता परिपथ यात्रा का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

पौड़ी। कोट ब्लाॅक के फलस्वाड़ीसैंण सीतामाता समाधि स्थल और देवप्रयाग श्री रघुनाथ मंदिर को विश्वपटल पर पहचान दिलाने के लिए सीता माता परिपथ (सर्किट) समिति की परिपथ यात्रा का समापन हो गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने रविवार को शिला रूपी सीता माता के दर्शन किए।
विज्ञापन

रविवार को सीता माता परिपथ समिति की परिपथ यात्रा ने वैद्यगांव से प्रस्थान किया। इसके बाद यात्रा कोटसाड़ा गांव में स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंची। यहां से यात्रा फलस्वाड़ी गांव सीतामाता समाधि स्थल पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने सीता माता के शिलारूपी दर्शन किए। इसके बाद कल्याण मंत्र के साथ यात्रा का समापन हुआ। पद यात्रा समिति के अध्यक्ष सुनील लिंगवाल और संयोजक अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल ने बताया कि रामायण काल से जुड़े फलस्वाड़ी गांव स्थित सीतामाता समाधि स्थल, देवप्रयाग श्री रघुनाथ मंदिर, देवल गांव स्थित लक्ष्मण मंदिर समूह, कोट महादेव और वाल्मीकि आश्रम कोटसाड़ा को विकसित करने के लिए तीसरी बार यात्रा की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें