फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों की नयार नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ (पौड़ी)। पैठाणी में पश्चिमी नयार नदी में डूबने से चोपड़ा गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक नदी में नहाने गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही चोपड़ा गांव समेत पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया।
विज्ञापन


पैठाणी क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक प्रदीप डोभाल ने बताया कि कंडारस्यूं पट्टी के चोपड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय अरविंद सिंह कंडारी पुत्र नरेंद्र सिंह कंडारी और 18 वर्षीय मोहन कंडारी पुत्र किशन सिंह कंडारी रविवार को अपने घर पैठाणी आए हुए थे। सुबह दस बजे दोनों चचेरे भाई बड़ेथ मार्ग के पुल के नीचे पश्चिमी नयार नदी में नहाने चले गए और डूब गए। करीब एक बजे नदी में शव दिखाई देने पर कुछ लोगों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को देते हुए शवों को नदी से बाहर निकाला। इसी दौरान मृतकों के परिजन और चोपड़ा एवं पैठाणी से बड़ी संख्या में लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

चोपड़ा की प्रधान सीता देवी और सामाजिक कार्यकर्ता बालम सिंह कंडारी ने बताया कि  इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। दोनों युवा चाचा-ताऊ के लड़के है। सुबह दस बजे दोनों पैठाणी बाजार आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें