फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए चला हस्ताक्षर अभियान

Mon, 27 Apr 2026 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोसेवा संवर्धन समिति ने किया गोसम्मान आह्वान अभियान का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। गो माता को राष्ट्रमाता का गौरवपूर्ण दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ गोसेवा संवर्धन समिति श्रीनगर ने तहसील परिसर में गोसम्मान आह्वान अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापारियों और भक्तों ने गोमाता के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान व्यापारी बंधुओं, पुलिस प्रशासन और जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना लिखित समर्थन दिया। जन-समर्थन से तैयार इस हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को श्रीनगर तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा गया। साथ ही इसकी प्रतियां जिलाधिकारी पौड़ी और एसडीएम व तहसीलदार को भी सौंपी गईं। समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि जब तक गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता तब तक यह जनजागरण अभियान निष्ठापूर्वक और पूर्ण समर्पण के साथ जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुज जोशी, सपना जोशी, शीतल, रचना भंडारी, आनंद भंडारी, संजय घिल्डियाल, दिनेश असवाल और दुर्गेश नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें