फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कीर्तिनगर ब्लॉक के चौरास क्षेत्र में शुभंकर मौली का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, लोगो, जर्सी और टैगलाइन का प्रचार वाहन रविवार को कीर्तिनगर ब्लॉक के चौरास क्षेत्र पहुंचा। प्रचार वाहन का कीर्तिनगर और चौरास में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। प्रचार वाहन के साथ आए शुभंकर के साथ स्थानीय लोगों ने फोटो और सेल्फी ली।

जिला क्रीड़ा विभाग टिहरी के माध्यम से मशाल तेजस्वीनी का बालिका एवं महिला क्रिकेट के संस्थापक देवेन्द्र गौड़ व महिला क्रिकेट टीमों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान देवेन्द्र गौड़ ने कहा कि शिक्षा और खेल हमारे जीवन का हिस्सा है। जिससे मानवीय संवेदनाओं के साथ-साथ् राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौरास में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद यह वाहन कीर्तिनगर, मलेथा, बागवान, रणसोलीधार, जामणीखाल होते हुए हिंडोलाखाल के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुमन लता, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल सिंह असवाल, खेल समन्वयक सतीश बलूनी, सतीश थपलियाल, शेरदास, विनोद बिष्ट, दलवीर सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें