फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में 4 जून से श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

Mon, 01 Jun 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर नगर पंचायत क्षेत्र में अलकनंदा नदी के पवित्र तट पर स्थित ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में 4 जून से 12 जून तक श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर के महंत पर्वत गिरी महाराज ने बताया कि 4 जून को जल कलश यात्रा के साथ कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। सुबह महिलाओं द्वारा ढुंडप्रयाग स्नान घाट से ढुंडेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य जल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मूलपाठ तथा दोपहर 2:30 बजे से कथा व्यास आचार्य कृष्णानंद उनियाल द्वारा श्रीमद देवी भागवत कथा का प्रवचन किया जाएगा। ज्ञान यज्ञ का समापन 12 जून को होगा। अंतिम दिन सुबह 10:30 बजे से कथा प्रवचन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे भंडारे व प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें