फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पृथ्वी विज्ञान संकाय के नए डीन का किया स्वागत

Mon, 01 Jun 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के पृथ्वी संकाय के पूर्व डीन को विदाई दी गई व नए डीन का स्वागत किया गया। चौरास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भूगोल विभाग के सीनियर प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी को पृथ्वी विज्ञान संकाय का नया संकायाध्यक्ष (डीन) बनने पर शिक्षकों ने बधाई दी जबकि बिड़ला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व डीन को विदाई दी गई। भूगोल विभाग के सीनियर प्रोफेसर बीपी नैथानी ने कहा कि नव नियुक्त डीन प्रो. नेगी बहुमुखी प्रतिभाग के धनी हैं। उनके डीन बनने पर संकाय के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों को लाभ मिलेगा। वहीं बिड़ला परिसर के डीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए सैन्य विज्ञान विभाग के प्रोफेसर व पृथ्वी विज्ञान संकाय के डीन प्रो. राकेश चंद्र कुंवर को विदाई दी गई। इस मौके पर डा. नरेंद्र, प्रो. मीना, प्रो. एचबीएस चौहान, प्रो. भानु नैथानी, डा. राकेश नेगी, डा. कपिल पंवार, डा. गांधी चौहान, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र फस्र्वाण, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें