फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के गीतों की जल्द शुरु होगी शूटिंग: वीरान

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के गढ़वाली गीतों की जल्द वीडियो शूटिंग शुरू होगी। वीडियो एलबम का निर्देशन प्रसिद्ध गढ़वाली फिल्म निर्देशक व गीतकार गणेश वीरान करेंगे। शूटिंग चमोली जिले के तुंगनाथ, चोपता, ऋषिकेश व देवप्रयाग के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। गीत पहाड़ की सुंदरता, पहाड़ी महिलाओं के संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित हैं।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रसिद्ध गीतकार व फिल्म निर्देशक गणेश वीरान ने बताया कि 21 सितंबर से वह एक वीडियो एलबम की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। वीडियो एलबम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के लिखे गढ़वाली गीत हैं। पहले चरण में केवल तीन गढ़वाली गीतों का फिल्मांकन किया जाएगा। वीरान ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड से बाहर न जाने का निर्णय लिया गया है। वीरान ने कहा कि डा. निशंक के लिखे देशभक्ति हिंदी गीतों का भी फिल्मांकन किया जाना है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन गीतों की शूटिंग द्वितीय चरण में की जाएगी। उन्होंने बताया कि कलाकारों, तकनीकी स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराने के बाद ही शूटिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें