फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में शोभित व श्रीनगर में विपिन बने मंडल महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में पौड़ी व श्रीनगर मंडल की कार्यकारिणी के विस्तार पर मंथन किया गया। साथ ही एक बूथ-20 यूथ कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ नौड़ियाल ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पौड़ी नगर मंडल में शोभित ध्यानी महामंत्री, चंद्रप्रकाश व विवेक रावत उपाध्यक्ष, प्रभात कुमार, किशोर कुमार, तरुण रावत, मयंक शर्मा मंत्री, अंकित घाघट कोषाध्यक्ष, हिमांशु मीडिया प्रभारी व शुभम रावत को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर मंडल में विपिन नौडियाल को महामंत्री, अरुण रावत व रोहित रावत को उपाध्यक्ष, प्रदीप राणा, राजकुमार गढ़वाली, अभिषेक थपलियाल, ऋषभ नौड़ियाल को मंत्री, मनीष बडोनी को कोषाध्यक्ष, विकास रावत को सोशल मीडिया प्रभारी, अनुज बमराड़ा को मीडिया प्रभारी, संदीप बुटोला को सोशल मीडिया सहसंयोजक, पंकज नेगी को मीडिया सहसंयोजक बनाया गया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा एक बूथ-20 यूथ कार्यक्रम चला रहा है। मोर्चा कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर जिलामहामंत्री मयूर भट्ट, मंडल अध्यक्ष पौड़ी रोशन रावत और हिमांशु पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें