फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी और अनन्या ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से यूनिवर्सल एक्सेस टू वैक्सीन एंड मेडिसिन एज ए फाइट अगेंस्ट कोविड-19 विषय पर ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिवानी बड़थ्वाल और अनन्या शर्मा ने संयुक्त रूप से बाजी मारी। इसके अलावा परिचर्चा आयोजित कर वैक्सीन निर्माण और मार्केटिंग संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बायोटेक्नॉजी विभाग की ओर से आयोजित ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी (बायोकेमिस्ट्री विभाग) व अनन्या शर्मा (माइक्रोबायोलॉजी विभाग) को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर मोनिका प्रजापति ( बायोकेमेस्ट्री) और तृतीय स्थान पर मीत मेवाड़ (बायोटेक्नोलॉजी) रहे।
इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों के लिए उक्त विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें संकाय सदस्यों ने वैक्सीन से जुड़ी जानकारियां दीं। डॉ. विनीत मौर्य ने वैक्सीन निर्माण व मार्केटिंग के बारे में बताया। डॉ. आलोक गौतम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न व्यापार संधियों एवं पेटेंट नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जीके जोशी ने किया। इस अवसर पर प्रो. ओके बेलवाल, डॉ. सौरभ यादव, डॉ. सुधीर कुमार व वैभव सकलानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें