पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय पौड़ी समेत पाबौ व थलीसैंण में महाशिव रात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही लोगों ने अपने आराध्य देव आदिदेव महादेव का फल, फूल, बेलपत्री व दूध से जलाभिषेक किया।
जिला मुख्यालय पौड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। लोग अपने आराध्य देव को जलाभिषेक करने कतारों में घंटों खड़े रहे। पौड़ी के किंकालेश्वर, लक्ष्मीनारायण स्थित महादेव मंदिर, पाबौ के गोदेश्वर, जगतेश्वर, जटेश्वर, पैठाणी के राहू मंदिर, खुड्डेश्वर, चोलूसैंण स्थित महादेव मंदिर, चिपलेश्वर, बिश्वेश्वर आदि महादेव मंदिरों में लोगों ने जलाभिषेक कर सभी के कुशल क्षेम की प्रार्थना की। वहीं थलीसैंण के ढाईज्यूली व कंडारस्यू पट्टी के प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। सुनार गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश पंवार की ओर से आयोजित भंडारे में
ब्लॉकों के करीब 36 गांवों की महिला मंगल दलों ने भगवान भोलेनाथ के भजन कीर्तन किए। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र रावत कुट्टी भाई व पूर्व प्रमुख थलीसैंण शंकर सिंह रावत, विजय सिंह रौथाण, आशाराम पंत, चैत सिंह, दौलत सिंह, दीपक चंद्र त्रिपाठी और हुकुम सिंह आदि शामिल रहे।