फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कमलेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुआ शिवमहापुराण

Sun, 02 Aug 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रावण मास के पावन अवसर पर ऐतिहासिक कमलेश्वर महादेव मंदिर में श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों और कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह कथा व्यास जगन्नाथ डिमरी ने महंत 108 आशुतोष पुरी की उपस्थिति में भगवान कमलेश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद रामघाट से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा रामघाट से कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयघोष किए। मंदिर पहुंचने पर महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद कथा स्थल पर पंचांग पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास जगन्नाथ डिमरी ने कहा कि श्रावण मास में शिवमहापुराण का श्रवण अत्यंत पुण्यदायी होता है। भगवान शिव की भक्ति से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कलश यात्रा में दीपिका पुरी, प्रीति गोस्वामी, रंजना, मीना असवाल आदि शामिल रही। शिवमहापुराण कथा का आयोजन 12 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें