फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अल्केश्वर घाट मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर फैली गंदगी से लोग परेशान

Mon, 15 Jun 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोशाला के पास तीन दिनों से बह रहा गंदा पानी, विभाग ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन

श्रीनगर। अल्केश्वर घाट मार्ग स्थित गोशाला के समीप पिछले तीन दिनों से सीवर चोक होने के कारण चैंबरों से गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। इससे क्षेत्र में गंदगी, कीचड़ और बदबू फैल गई है जबकि राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को स्थिति और गंभीर हो गई जब पहले से चोक एक सीवर चैंबर के साथ ही दूसरा चैंबर भी लीक होने लगा। इसके बाद सड़क पर गंदे पानी का बहाव बढ़ गया और पूरे मार्ग पर कीचड़ फैल गया। दोपहिया वाहन चालक भी कपड़ों पर गंदे पानी के छींटे पड़ने के डर से सावधानी से गुजरते नजर आए। स्थानीय निवासी अनुज, नाजीम, आनंद भंडारी, आशुतोष डबराल और राजेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि इस मार्ग पर सीवर चोक होने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। आए दिन सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है, लेकिन विभाग अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में अवकाश होने के कारण इन दिनों बच्चों और लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम है। हालांकि मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह सड़क चार स्कूलों को जोड़ती है जहां सामान्य दिनों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आवागमन रहता है। ऐसे में सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहना बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए गंभीर समस्या बन सकता है। वहीं, गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं व चौरास क्षेत्र के लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क पर फैले गंदे पानी और बदबू के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता रश्मि शाह ने बताया कि नालियों और सीवर लाइन में बोतलें व अन्य ठोस सामग्री फेंके जाने के कारण सीवर बार-बार चोक हो रहा है। क्षेत्र निचले हिस्से में होने से आसपास का मलबा भी यहां जमा हो जाता है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम को मौके पर भेज दिया गया है और जल्द ही सफाई कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें