श्रीनगर। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ;(स्किम्स) प्रबंधन ने तीन शिफ्टों में ड्यूटी के खिलाफ आवाज उठाने वाली सात नर्सों को निलंबित कर दिया है।
स्किम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने 3 अक्तूबर और 5 अक्तूबर को जारी अलग-अलग आदेश में सात नर्सों का निलंबन जारी किया था। आदेश में जांच पूरी किए जाने तक इन सभी को एमएस कार्यालय में अटैच रहने के निर्देश दिये गए हैं। स्किम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. फारूक जान ने बताया कि अभी तक कुल 7 नर्सों को सस्पेंड किया गया है।