फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डायट में राष्ट्रीय बालिका व अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर गोष्ठी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ी गांव में संकाय सदस्यों एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की। शुभारंभ डायट प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 की थीम उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना है। कहा, इससे बालिकाओं के अधिकार उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन


प्राचार्य तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह दिवस 2008 से मनाना शुरू किया। 24 जनवरी 1966 को पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शपथ ली थी। इसी कारण यह दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, भ्रूण हत्या रोकना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रोत्साहन करना, महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना, समाज में लड़कियों की प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ाना है। डीएलएड प्रशिक्षु कुमारी आकृति, अंशुमन, अनूप रावत और आशीष कुमार ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डाॅ. जगमोहन पुंडीर, विनय किमोठी, संगीता डोभाल, शिवानी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें