कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की गोली के शिकार पुलिस कर्मी शहीद अब्दुल रशीद डार का वीरवार को यहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभी तक पुलिस इस बात का पता नहीं लगा सकी है कि घटना को किसने अंजाम दिया, न ही किसी आतंकी तंजीम ने घटना की जिम्मेदारी ली है।
बताया जाता है कि पोस्टमार्टम के बाद रशीद का पार्थिव शरीर परिवार वालों को सौंप दिया गया था। इसके बाद वीरवार को पूरे सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस लगातार हमलावरों की तलाश में जुटी है, परंतु अभी तक उसे कोई सफलता नहीं मिली है।