फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के आधा दर्जन गांवों में चला कासो

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलवामा, शोपियां व अनंतनाग के आधा दर्जन गांवों में कासो चलाया गया। शोपियां जिले के नली पोस्वारी, चुवान केलर व युवाम तथा पुलवामा के जामिया मोहल्ला टिकेन में सेना, सीआरपीएफ तथा एसओजी की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। इन गांवों के सभी प्रवेश व निकास द्वार को सील कर दिया गया था। किसी को भी न गांव में जाने और न ही किसी को गांव से बाहर निकलने दिया जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा बलों ने घर-घर तलाशी ली। हालांकि, कोई सुराग हाथ न लगने पर सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें