फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में स्कूल खोलने की तैयारी में शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्कूलों को खोलने के लिए गृह मंत्रालय ने हालांकि जुलाई में विचार करने की बात कही है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में स्कूलों को खोलने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग के वित्त निदेशक ने जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के शिक्षा निदेशकों को सूचना देकर कहा है कि सरकार के निर्देश पर जून मध्य को ध्यान में रखकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएं। शिक्षा निदेशक सभी स्कूल मुखियों को जरूरी सामान उपलब्ध करवाने की तैयारी के निर्देश जारी कर दें। सरकारी स्कूलों में हर बच्चे के लिए बार-बार इस्तेमाल होने वाले दो मास्क और दस्तानों की जोड़ी उपलब्ध करवानी होगी। स्कूल शिक्षा निदेशकों से कहा गया है कि हर सरकारी स्कूल के प्रवेशद्वार पर एक हजार मिलीलीटर का हैंड सैनिटाइजर और डिस्पेंसर के साथ 1200 मिलीलीटर तरल साबुन की व्यवस्था करनी होगी। स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू अनुराधा गुप्ता ने कहा कि सचिवालय से भेजा गया पत्र ही मिला है। अन्य निर्देश आने पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

---
समग्र शिक्षा अभियान में मिलेगा फंड
स्कूलों में कोरोना रोकथाम के लिए सामान खरीद की राशि समग्र शिक्षा अभियान से ली जाएगी। इन खर्चों का पैसा सरकार समग्र शिक्षा ग्रांट के खाते से काटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें