पौड़ी। कपोलस्यूं विकास समिति की पहल पर अगरोड़ा में कैरम प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन पूर्व सैनिक कै. (से.नि) महावीर सिंह नेगी ने किया। समिति के सदस्य हेमंत मोहन बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत 10 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें अगरोड़ा, अगरोड़ा बाजार, अगरोड़ा पोस्ट ऑफिस, डांग, ननसू स्कूल, सौंल्दयूं, कोलड़ी व ज्वाल्पा देवी आदि टीमें शामिल हैं। बताया कि उद्घाटन मैच सौंल्दयू व डांग के बीच हुआ। जिसमें सौंल्दयू से सुनील कुमार व रविंद्र सिंह की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मैच कोलड़ी के रोहित बिष्ट व हरेंद्र सिंह, तीसरा मैच पोस्ट ऑफिस अगरोड़ा के मनीष चंदाेला व मंगल सिंह, जबकि चौथा मैच कोलड़ी के सुरेंद्र बिष्ट व भूपेंद्र सिहं की टीम ने जीता। बताया कि सभी टीमों ने पहले राउंड के मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर महावीर सिंह, अर्जुन सिंह और नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।