फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में सतपाल महाराज ने किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। निकाय चुनाव के तहत भाजपा के स्टार प्रचारक व काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी बस स्टेशन में जनसभा कर पार्टी हित में मतदान की अपील की। कहा कि पौड़ी पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा की सीट होने के बाद मजबूती के साथ विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित जनसभा में मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में कई विकास कार्य हो रहे हैं। प्रदेश को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। कहा कि पौड़ी में भाजपा की पालिकाध्यक्ष होगी तो योजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।
महाराज ने भाजपा प्रत्याशी सुषमा रावत को अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सभी कार्यकर्ता एक परिवार की तरह चुनाव में पार्टी को और अधिक मजबूती दें। इस मौके पर निकाय चुनाव प्रभारी नीरज पांथरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, सरिता नेगी, गणेश नेगी, शशि चंद्र रतूडी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें