फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूण फाउंडेशन ने ओसला में खोला स्कूल

विज्ञापन
देवप्रयाग के सीमांत गांव ओसला में स्कूली बच्चो के साथ समूण फाउंडेशन संस्था के सदस्य - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
सामाजिक संस्था समूण फाउंडेशन ने सीमांत गांव ओसला में आदर्श विद्यालय की स्थापना की है। विद्यालय में 200 बालक-बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा के साथ ही सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष विनोद जेठूड़ी ने बताया कि समूण फाउंडेशन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में विद्यालय नहीं है वहां पर विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज भी प्रदेश के कई गांवों में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली की समस्या है। संस्था ने ऐसे गांवों में छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरूआत उत्तरकाशी जिले के सीमांत गांव ओसला से की गई है। गांव में विद्यालय खुलने पर प्रधान विशन सिंह, इंद्रदत्त नैथानी, गीताराम पैन्यूली, पाल सिंह राणा, नौनियाल राणा व राजेंद्र सिंह ने संस्था के अध्यक्ष जेठूड़ी, मानोज पालीवाल, दीपक बेडवाल, धीरेंद्र रावत, महिपाल पुंडीर आदि का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें