फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: साहिल और परवीन ने जीती सब जूनियर चैंपियनशिप

Thu, 06 Nov 2025 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं एनआईटी मैदान में आयोजित हुईं। बालक वर्ग में जब जूनियर चैंपियनशिप आइरिस पब्लिक स्कूल श्रीकोट के साहिल व बालिका वर्ग में रेनबो स्कूल की कदर परवीन के नाम रही। बालक लंबी कूद में आकिसर आलम प्रथम, प्रिंस पंवार द्वितीय, नमन भंडारी तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में आदित्य पंवार, मानवेंद्र सिंह राणा, समर्थ असवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कदर परवीन प्रथम, अनम द्वितीय और अहना तृतीय रही। बालक वर्ग की 100 मी. दौड़ में रोहन रावत ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय अैर साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनम प्रथम, कदर परवीन द्वितीय व प्रियांशी रावत तृतीय रही। गोला फेंक में अंकुश सिंह प्रथम, लक्ष्य राणा द्वितीय और समर्थ असवाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में तेजस्वी, अराध्या द्वितीय व मिष्टी भट्ट तृतीय रही। चक्का फेंक में मयंक, साहिल, शिवांग बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मिष्टी प्रथम, मौलिका रावत द्वितीय और परिष्कारम स्कूल की होमजा पांडेय तृतीय रही। आयोजन में जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत, नवीन नेगी, मनोज कपरवाण, ललित बिष्ट, धमेंद्र कैंतुरा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

-

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सेंट थेरसॉस स्कूल की टीम ने मारी बाजी
श्रीनगर। आवास विकास मैदान में बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उपलक्ष्य में सीनियर वर्ग के स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। उद्घाटन मुख्य अतिथि रोटरी क्लब अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में सेंट थेरेसॉस स्कूल श्रीनगर की टीम प्रथम, श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल द्वितीय और आइरिस पब्लिक स्कूल श्रीकोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक सुधीर डंगवाला, गणेश बलूनी, विरेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें