फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: फर्राटा दौड़ में सानवी रावत, कनक सरस्वती, वैष्णवी व सिमरन अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। प्रारंभिक विद्यालयों की शरदकालीन एवं शीतकालीन मिनी गढ़देवा में विभिन्न आयुवर्ग की दौड़ व लंबीकूद का आयोजन हुआ। 50 मीटर की फर्राटा दौड़ में सानवी रावत, कनक सैनी, सरस्वती, वैष्णवी व सिमरन ने बाजी मारी। मुख्यालय के नेशनल स्टेडियम रांसी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने बखूबी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 50 मीटर फर्राटा दौड़ से शुरू हुई। जिसमें सानबी रावत प्रथम, सरस्वती द्वितीय, नायरा तृतीय रही। 100 मीटर में कनक सैनी ने पहला, नायरा ने दूसरा व सरस्वती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में सरस्वती प्रथम, वैष्णवी कैंतूरा द्वितीय व त्रिशिका तृतीय रही। 400 मीटर में सिमरन ने पहला, दीपाली ने दूसरा व आरुषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की लंबी कूद में मीनाक्षी प्रथम, पूर्णिमा सिंह द्वितीय व वैष्णवी तृतीय रही। बालिका सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर में अक्षिता प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय व कनिष्का तृतीय रहीं। 200 मीटर में सोनाक्षी ने पहला, कनिष्का ने दूसरा व अनिता ने तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर में सिमरन प्रथम, मानसी द्वितीय व कनिष्का तृतीय रही। 600 मीटर में सिमरन प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय व मानसी तृतीय रही। इसी वर्ग की लंबी कूद में अनिता प्रथम, कनिष्का द्वितीय व संध्या गौड़ तृतीय रही। बालक सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नूर अमन प्रथम, विवेक द्वितीय व प्रवीन तृतीय रहे। 200 मीटर में नूर अमन प्रथम, दीनानाथ द्वितीय व अभिषेक तृतीय रहे। 400 मीटर में मानव प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय व आदित्य कुमार तृतीय रहे। 600 मीटर में अनुज प्रथम, सचिन द्वितीय व अक्षित रावत तृतीय रहे। इसी वर्ग की लंबी कूद में नूर अमन प्रथम, विवेक द्वितीय व अनुज कमार तृतीय रहे। बालक प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मिलन कुमार ने पहला, मनन नेगी ने दूसरा व अभिषेक ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर में मिलन कुमार प्रथम, अनिकेत द्वितीय व मनन नेगी तृतीय रहे। 200 मीटर में विजय ने पहला, एहतेशान ने दूसरा व कार्तिक ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर में आकाश प्रथम, अक्षित द्वितीय व अक्षय तृतीय रहे। लंबी कूद में मिलन कुमार प्रथम, मनन नेगी द्वितीय व अभिषेक तृतीय रहे। पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप पर शिरकत की। इस मौके पर कमल उप्रेती, ललित बिष्ट, बिपिन रावत, कमल रावत, मुकेश असवाल, उमा रौथाण, कुंवर सिंह, प्रवीण नेगी और अनूप निर्णायक रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें