फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जागरूकता रैली के जरिये आमजन को दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थलीसैंण। विकासखंड थलीसैंण के राजकीय इंटर कॉलेज कपरोली की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैली के जरिये आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन




शनिवार को स्वच्छता संस्कार थीम पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य अंकित चौहान ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र, मोहल्ले और बस्ती को साफ और सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ ही आमजन को भी इस मुहिम में आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता रैली राइंका कपरोली से मुख्य बाजार तक निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान रैली में संजीव मिश्रा, पूनम चंद्रा, अंबिका रावत, विमला पाठक, सरस्वती देवी, अनिल चंद्र, अभय मंजेडा, अजीत कुमार और रतन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें