हाइडिल कॉलोनी से निकल रहे काले धुएं से शनिवार को अफरा तफरी फैल गई। आग की अफवाह फैली तो किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पुलिस, फायर ब्रिगेड के साथ एसडीआरएफ की टीमें पहुंची तो पत चला कि किसी ने किसी ने कूड़े में आग लगाई थी। इन्हीं में चार-पांच पुराने टायर भी थे, जिन्होंने आग पकड़ ली। धुआं इतना ज्यादा था कि कई किलोमीटर दूर से भी दिख रहा था। कई लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच किसी ने पौड़ी कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। एसडीआरएफ ने आग को पूरी तरह बुझाया। विद्युत वितरण खंड के ईई युद्धवीर तोमर ने बताया कि सूचना पर टीमें पहुंची थीं। आग बुझा ली गई है। संवाद