फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को प्रताड़ित करने पर ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Fri, 27 Nov 2015 10:01 PM IST
किशनपुर (कोटद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के हल्दूखाता स्थित पालीटेक्निक संस्थान में उस वक्त तनाव का माहौल हो गया, जब प्राचार्य द्वारा एक छात्र को अनुशासनहीनता के लिए डांट लगाई। छात्र ने आरोप था कि प्राचार्य द्वारा उसे अनावश्यक प्रताड़ित किया जा रहा है। छात्र को प्रताड़ित करने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने संस्थान में आकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची कलालघाटी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों में वार्ता कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पॉलिटेक्निक में शरारती छात्रों द्वारा संस्थान की दीवारों को नुकसान पहुंचाया गया था।

दिन में करीब बारह बजे इलैक्ट्रॉनिक प्रथम सेमेस्टर के एक छात्र को प्राचार्य ने भवन को क्षति पहुंचाने के मामले में फटकार लगाई थी। छात्र ने अपने परिजनों को मामले की सूचना दी। बताया कि प्राचार्य उसे बिना गलती के अनावश्यक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। परिजन ग्रामीणों को लेकर संस्थान में धमक गए और करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलते ही कलालघाटी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी और हल्दूखाता ग्राम प्रधान कलावती देवी भी मौके पर पहुंच गए। उनकी मध्यस्थता में ग्रामीणों ने प्राचार्य से उनके कक्ष में वार्ता की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

प्राचार्य ने कहा कि कुछ छात्रों द्वारा भवन को क्षति पहुंचाई गई थी। पता करने पर तीन छात्रों के नाम प्रकाश में आए थे। शुक्रवार को तीन छात्रों में से एक छात्र ही संस्थान में आया था। कालेज भवन को नुकसान न पहुंचाने और अनुशासन में रहने की नसीहत देते ही छात्र को डांट-डपट लगाई थी। प्राचार्य ने संस्थान के हित में कार्य करने के बावजूद अभिभावकों और ग्रामीणों के हंगामे पर हैरानगी प्रकट की। हंगामा काटने वालों में ग्रामीण राजेश बिष्ट, अर्जुन सिंह, हिमांशु कुमार, हेमंत थपलियाल, गौरव रावत, छोटे सिंह, मंजुल डबराल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें