फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बैठक में सड़क, पेयजल और बिजली की समस्याएं उठाईं

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत समिति दुगड्डा की बैठक को संबो​धित करती जिला विकास अ​धिकारी मनविंदर कौर। संवाद
विज्ञापन
बैठक में सड़क, पेयजल और बिजली की समस्याएं उठाईं
विज्ञापन

डीडीओ मनविंदर कौर ने अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निराकरण के दिए निर्देश

दुगड्डा (कोटद्वार)। क्षेत्र पंचायत समिति दुगड्डा की त्रैमासिक बैठक में सड़क, पेयजल और बिजली की समस्याएं प्रमुख रहीं। जनप्रतिनिधियों ने स्मार्ट मीटरों का विरोध किया। जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।ब्लॉक प्रमुख सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जौरासी, सिमलना, ऐता-चरेख, जयगांव व चूना महेड़ा के प्रतिनिधियों ने झाड़ी कटान, क्षतिग्रस्त पुश्तों और सड़क मरम्मत की मांग उठाई। जिला पंचायत सदस्य प्रर्मिला बलूनी ने हर्षू-मुंडगांव व सिमलना तल्ला मार्ग के सुधारीकरण की बात कही, जबकि सीमा भंडारी ने दुगड्डा-लैंसडौन मार्ग चौड़ीकरण की मांग की।पेयजल मुद्दों पर उलियाल भड़किल, सिमलना, स्यालिनी, खोलकंडी और सिमलचौड़ की प्रधानों ने टैंक लीकेज, मोटर खराबी और जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत की। विद्युत विभाग को लेकर भी बार-बार बिजली जाने और पौखाल के लिए पृथक फीडर की मांग उठी। बैठक में बीडीओ बीडी रतूड़ी, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, धर्मेंद्र चौहान आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें