कैरम में आकृति, स्नेहा व अंश रहे अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिला मुख्यालय के श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं सोमवार को शुरू हो गई हैं। पहले दिन हुई कैरम प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आकृति व जूनियर वर्ग में स्नेहा व अंश प्रथम रहे।
विद्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र पोखरियाल ने किया। उन्होंने पठन पाठन के साथ साथ खेलों को भी छात्र विकास के लिए जरूरी बताया। साथ ही छात्रों को खेल भावनाओं के साथ प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। खेलों की शुरुआत सीनियर वर्ग की कैरम प्रतियोगिता से हुई। जिसमें आकृति प्रथम, श्रुति द्वितीय व आरुषि तृतीय रही। जूनियर वर्ग में स्नेहा ने पहला, अनुष्का ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंश विसवाल प्रथम, सार्थक द्वितीय व शिवांशु तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग की टॉफी दौड़ में अविराज ने पहला, कुणाल ने दूसरा और भव्या ने तीसरा स्थान पाया। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अरमान प्रथम, पूरब द्वितीय व ईशान तृतीय रहे। इस मौके पर शिक्षक कमल सिंह बिष्ट, आशीष नौटियाल, संतोष गैरोला, महिपाल बोरा, मनीष तोपाल, सिद्धिता देवरानी आदि मौजूद रहे।