राजकीय व्यवसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थलीसैंण। राजकीय व्यवसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व स्टाफ को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। कहा कि हमारा वोट ही देश का भविष्य निर्धारित करने में अहम योगदान देता है। इस मौके पर हुई भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ, पोस्टर में साक्षी और निबंध प्रतियोगिता में खुशबू ने बाजी मारी।
महाविद्यालय में स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के बारे में बताया। प्राध्यापक डाॅ. सुधीर कोठियाल, डाॅ. गौरव जोशी ने कहा कि युवा सिर्फ मतदाता ही नहीं बल्कि व जागरूकता आइकन भी हैं। बीएलओ रुचि, रोशनी ने पहली बार वोट डालने वाले छात्र-छात्राओं को मतदान की प्रक्रिया बताई। कार्यक्रम में ‘मेरा मत मेरा अधिकार’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ भंडारी, शशांक शेखर, संजय मुंडेपी, पोस्टर में साक्षी नेगी, खुशबू, नैना, निबंध में खुशबू भट्ट, रिशिता व निकिता ने क्रमश: पहला, दूसरी और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सतीश सिंह, आशीष कश्यप, राहुल रावत, अनूप बिष्ट, पल्लव नैथानी, अशोक जोशी आदि मौजूद रहे।