फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ऋषभ को मिला गोल्डन बूट, परिजन गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाबौ। पाबौ के खुड्डेश्वर मैदान में संपन्न हुए राज्य स्तरीय स्व. प्रताप सिंह व बलिदानी विपिन गुसाईं स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल्डन बूट से ऋषभ नेगी को नवाजा गया, जो अपने आप में उनके व उनके परिवार के लिए खुशी का क्षण है। 14 वर्षीय ऋषभ ने फुटबॉल में अपने खेल के समर्पण को दिखाते हुए इस मुकाम को हासिल किया।



ऋषभ पाबौ में आयोजित हुए फुटबाल प्रतियोगिता में दिग्विजय क्लब कठुली के साथ मैदान में खेलने के लिए उतरे थे। हालांकि उनकी टीम का सफर ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई। मगर ऋषभ के खेल को देखते हुए उन्हें गोल्डन बूट से नवाजा गया। सामाजिक कार्यकर्ता भरत रावत ने बताया कि ऋषभ ने अपने इस मंच का बेहतरीन प्रयोग करते हुए अपनी प्रतिभा से लोगों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गोल्डन बूट से नवाजा जाना ऋषभ के लिए प्रेरणा का काम करेगा। ऋषभ के परिजन भी उनकी इस उपलब्धि से गदगद है उनके पिता राजपाल नेगी ने बताया कि ऋषभ 6 साल से ही फुटबॉल के प्रति अपनी रुचि रखने लगे थे जैसे-जैसे ऋषभ की उम्र बढ़ती गई उनकी रुचि और गहरी होती गई। उन्होंने कहा कि जिस तरह का मंच उन्हें पाबौ में मिला है, उन्हें उम्मीद है कि आगे भी भविष्य में वे ऐसे मंचों का सदुपयोग करते हुए आगे चलकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें