थलीसैंण। पर्यावरणीय संस्था समलौंण आंदोलन के तहत विकासखंड थलीसैंण के बनास गांव में कुलदीप गुसाईं के पुत्र के जन्मदिन पर पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया। पौधे की संरक्षण की जिम्मेदारी मां सोनी देवी ने ली। समलौंण सेना नायिका रेखा देवी ने लोगों को धार्मिक पर्वों, त्योहारों और सामाजिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। इस मौके पर निक्की देवी, राजी देवी, पूजा देवी आदि शामिल रहे।