फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सहकारिता मेले में नरेंद्र सिंह नेगी के गानों पर झूमे लोग

Mon, 13 Oct 2025 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सहकारिता मेले में रविवार को रात्रिकालीन सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व अनिल बिष्ट के गीतों की धूम रही। देर रात तक स्रोता नेगी के गीतों पर झूमते रहे। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इससे पूर्व मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

रविवार रात को लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को सुनने बड़ी संख्या में लोग आवास विकास मैदान में पहुंचे। यहां नेगी ने अपने नए एवं पुराने गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान उन्होंने हिमवंत देश होलु त्रिजुगीनारायण..., बाबा दुधाधारी तुम्हारी जै जैकार हो..., मेला खौला मं, खोला रौल्यु मं..., त्वी छई तवी त छईं..., बोल फ्याेंली बोलु कि बुरांश बोलुं..., मुल मुल क्वेकु हंसणी छैं तैं..., मालु ग्वीरालु क बीच गीत गाए। इसके साथ ही लोक गायक अनिल बिष्ट ने द्रुपदा स्वयंवर का जागर व पावौ बाजार सहित अन्य गीतों की प्रस्तुतियां दी। गायक शैलेंद्र पटवाल ने भी सरूली गीत की प्रस्तुति दी। संचालन गणेश खुगशाल गणि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें