फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठसैंण में निराश्रित नौनिहालों के लिए आवासीय छात्रावास की सुविधा जल्द : डाॅ. धन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। प्रदेश के शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की भूमि में जल्द ही 100 निराश्रित नौनिहालों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास की सुविधा पीठसैंण में मिलेगी। उन्होंने कहा, पीजी कॉलेज थलीसैंण में बालिका छात्रावास बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही बालक छात्रावास की सुविधा भी कॉलेज में अध्ययनरत दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को मिलेगी।बृहस्पतिवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने थलीसैंण में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि थलीसैंण, बीरोंखाल सहित आसपास के विकास खंडों के ग्रामीणों को जल्द ही उप जिला अस्पताल थलीसैंण की सौगात मिलने जा रही है। अस्पताल का भूमि पूजन जल्द ही किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली, पीएम आवास योजना से जुड़ी 75 से अधिक समस्याएं रखी। ग्रामीणों ने कहा कि ऐंठी, कथड़ों मोटर मार्ग का निर्माण लंबे समय से इंतजार के बाद भी नहीं हो पाया है।
थलीसैंण के नगर क्षेत्र वासियों ने कहा कि शहरी गरीबों को पीएम आवास की सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित किए गए। उन्होंने थलीसैंण में निर्माणाधीन पुलिस थाना भवन, नगर पंचायत थलीसैंण भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। डा. रावत ने नगर पंचायत थलीसैंण के स्वागत द्वार का लोकार्पण के साथ ही ईको पार्क, 80 सोलर व 100 एलईडी स्ट्रीट लाइटों की सौगात जनता को समर्पित की।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने विकास खंड थलीसैंण कार्यालय भवन के सुदृढ़ीकरण के नवनिर्माण कार्यों, जीआईसी गंगाऊ की जीव विज्ञान प्रयोगशाला, व्यासी में शिव मंदिर परिसर के समीप यात्री शैड, घाट निर्माण, बैंच, साइनेज कार्य एवं स्थल विकास के कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत ऐंठी में कालिंका परिसर तोक व ग्राम रणगांव में भगवती परिसर में पर्यटकों के लिए रेन शेल्टर निर्माण, राउमावि पलाण विद्यालय में क्षतिग्रस्त पुस्ता निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों, राउप्रावि कैन्यूर में एक अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ पौड़ी गिरीश गुणवंत, पीडी विवेक उपाध्याय, एसडीएम थलीसैंण नुपूर वर्मा, एबीडीओ थलीसैंण देवेंद्र कुमार, डीसीबी कोटद्वार के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष थलीसैंण नवीन जोशी, महामंत्री मनोज रमोला, राकेश मंमगाई, पुष्पेंद्र भंडारी, आनंद नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें