फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बरसात में बंद नालियों से आवासीय भवनों को खतरा

Mon, 11 May 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम को बताईं जनसमस्याएं : पानी, नाली, व तारों को हटाने की मांग उठाई
विज्ञापन

पौड़ी। जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों ने पेयजल, बिजली, सड़क, नगर निकाय, यातायात व राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों से डीएम को अवगत कराया।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनीं। उन्होंने सभी शिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों को गंभीरता से निस्तारण के निर्देश दिए। लक्ष्मीनारायण मोहल्ला निवासी सुमन नेगी ने बरसात के दौरान बंद नालियों से आवासीय भवनों को खतरा होने की शिकायत दर्ज कराई।
डीएम ने ईओ पालिका को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई को कहा। ग्राम भैंसवाड़ा निवासी राजेंद्र सिंह की भवन मानचित्र निरस्तीकरण में आ रही दिक्कतें बताईं। कंडारा गांव के हुकम सिंह ने सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट पर पेयजल आपूर्ति बाधित होने उल्ली गांव निवासी विपिन सिंह की अनाथ प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहरवासियों ने नगर क्षेत्र में झूलती सिटी केबल व पुरानी टेलीफोन तारों को हटाने, मृत पशुओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने, पाइप लाइनों के जाल को रास्ताें से हटाने और यातायात व्यवस्था को देखते हुए माल रोड से पालिका व कलेक्ट्रेट तक सड़क चौड़ीकरण की मांग उठाई। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला, एसई जल संस्थान प्रवीण सैनी, डीडीओ मनविंदर कौर, सीईओ अत्रेश सयाना, सीओ तुषार बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें