फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मोबाइल नेटवर्क की समस्या का निराकरण करने की मांग

Sun, 23 Nov 2025 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। विकासखंड के डागर पट्टी क्षेत्र के गांवों में लोगों को मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई गांवों में किसी भी मोबाइल कंपनी की सेवाएं सुचारू नहीं होने से उन्हें एक-दूसरे से संपर्क करने में भारी दिक्कतें हो रही है। नेटवर्क नहीं होने से लोगों को इंटरनेट सेवाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जसपाल नेगी, अरुण नेगी, रमेश, मंदीप बलूड़ी का कहना है कि डागर पट्टी क्षेत्र में पहले जीओ कंपनी के नेटवर्क ठीक थे लेकिन आजकल नेटवर्क कम हो गया है। इसके अलावा बीएसएनएल, एयरटेल कंपनी का नेटवर्क भी कम आ रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनियों से इस संदर्भ में संपर्क किया गया है लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें