फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राइफल के लाइसेंस निरस्त करने की डीएम को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। पौड़ी के छात्र द्वारा खुद को पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मारने के मामले में अब पुलिस ने राइफल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। वहीं छात्र का ऋषिकेश के एम्स में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पौड़ी के रिटायर शिक्षक के 16 वर्षीय बेटे ने अपनी मर्जी से खुद को गोली मारी है। यह पुलिस का कहना है। क्यों मारी यह जांच का विषय है। हालांकि पुलिस छात्र के एम्स अस्पताल से स्वस्थ होकर वापस पौड़ी लौटने के बाद फिर से पूछताछ करेगी। वहीं पुलिस ने अब छात्र के पिता की राइफल के लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम से रिपोर्ट भेजी है। कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया छात्र के स्वस्थ होने के बाद जांच में तेजी लाएगी जाएगी। बता दें, 31 जुलाई रिटायर शिक्षक के इकलौते बेटे ने पिता की राइफल से खुद को गोली मार ली थी। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। सीने में बाई ओर गोली लगी थी। अस्पताल के चिकित्सकों ने छात्र को ऋषिकेश के एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर अभी उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें