फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शहर में टूटी सीवेज लाइन के मेनहोल की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर में क्षतिग्रस्त हुए सीवेज लाइन के मेनहोल की जल संस्थान ने मरम्मत शुरू कर दी है, जिससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को सुविधा मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन

श्रीनगर से गुजर रहे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पांच स्थानों पर सीवेज लाइन के मेनहोल टूटे हुए थे, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। कई बार वाहन चालक सीवेज लाइन के मेनहोल से बचने के लिए सड़क पर गलत साइड से वाहन चलाते थे, जिससे दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था।
वहीं सीवेज लाइन के मेनहोल टूटे होने से उससे गंदगी भी खुले में बहती थी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कृष्णकांत ने बताया शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच स्थानों में टूटे सीवर लाइन के मेनहोल की मरम्मत कार्य जारी है। जल्द ही सभी मेनहोल की मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें